थायरॉइड की समस्या
- फोटो : Freepik.com
भूख लगने के इन कारणों को भी जानिए
डायबिटीज के अलावा कुछ और भी बीमारियों की वजह से आपको ज्यादा भूख लग सकती है।
- थायरॉइड ग्रंथि जब जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगे ( हाइपरथायरॉइडिज्म) तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। इससे भूख बढ़ने के बावजूद वजन कम हो सकता है।
- हाइपरथायरॉइडिज्म के कारण दिल की धड़कन तेज होने और ज्यादा पसीना आने की भी दिक्कत हो सकती है।
- नींद की कमी और तनाव जैसी स्थितियों में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपको ज्यादा भूख लगने लगती है।
डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको भी लगातार भूख लग रही है साथ में वजन कम हो रहा है और बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है तो ब्लड शुगर की जांच कराएं। डॉक्टर जरूरत के अनुसार थायरॉइड और अन्य जांच कराके भी कारणों को समझने में मदद मिल सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।