पाचन की समस्याओं के बारे में जानिए
- फोटो : adobe stock images
पेट में अल्सर को कैसे ठीक किया जा सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट में अल्सर किस कारण से है ये समझना जरूरी है। इसी के आधार पर इलाज के उपाय किए जाते हैं।
हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाकर अल्सर पैदा कर सकता है। इसके अलावा बार-बार बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर दवाएं लेते रहने से भी कुछ लोगों को पेट में अल्सर की दिक्कत हो सकती है।
डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको उल्टी में लाल खून या कॉफी के रंग जैसा पदार्थ दिखाई दे, मल काला और चिपचिपा हो गया हो या पेट में तेज दर्द रहता हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर आपके लक्षणों और कारणों के आधार पर दवाएं देते हैं। खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करके भी लक्षणों को ठीक किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।