अक्सर काम के कारण होने वाली थकान और सिरदर्द को दूर करने के लिए हमें कॉफी पीने की जरूरत महसूस होती है। इसे पीने के कुछ देर बात ही शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होता है और दोबारा काम पर लग जाते हैं। पर ऐसा दिन में कितनी बार? एक, दो, चार, पांच, आठ? कहीं आप भी तो हर घंटे चाय-कॉफी नहीं पीते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाएं। रोजाना अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन आपको मानसिक रोगों का शिकार बना सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने वाले लोगों को डेमेंशिया होने का खतरा बढ़ सकता है। डेमेंशिया, एक प्रकार की न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है जिसके कारण लोगों को याददाश्त, व्यवहार परिवर्तन और संज्ञानात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
साउथ ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय द्वारा किए गए हालिया अध्ययन के अनुसार ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करने वाले लोगों में डेमेंशिया की समस्या होने का खतरा हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को रोजाना के कैफीन की मात्रा को नियंत्रित करना चाहिए, भविष्य में यह गंभीर मानसिक समस्याओं का कारण बन सकता है।
आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन और कॉफी के ज्यादा सेवन के कारण होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं।