खाली पेट ज्यादा डकार आने की असली वजह
- फोटो : Freepik.com
2. एसिड रिफ्लक्स
खाली पेट लंबे समय तक रहने पर पेट में बनने वाला एसिड भोजन न होने की वजह से पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित कर सकता है। इससे एसिड ऊपर भोजन नली (इसोफेगस) की ओर आने लगता है, जिसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इस स्थिति में बार-बार डकार आना, सीने में जलन, खट्टे डकार और गले में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बचाव के तरीके
- लंबे समय तक खाली पेट न रहें।
- सुबह उठने के बाद हल्का नाश्ता जरूर करें।
- चाय-कॉफी का सेवन खाली पेट करने से बचें।
- मसालेदार और तली-भुनी चीजें कम खाएं।