अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान-पान में सुधार करना आपके लिए सबसे जरूरी है। आप क्या खाते-पीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। जिन चीजों को आपकी सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है उनमें नमक और चीनी का अधिक सेवन सबसे प्रमुख है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करना अच्छी स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि नमक का सेवन कम हो या ज्यादा इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आमतौर पर उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नमक के अधिक सेवन से जोड़ा जाता है, लेकिन इसके कारण कई अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादा नमक खाना डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए भी हानिकारक है।आपको दिनभर में 2300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?