फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल के बाद इस बीमारी की चपेट में आ जाते ज्यादातर लोग, कहीं आपको भी तो नहीं ये रोग

Fri, 13 Dec 2019 05:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
याददाश्त - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं तो इसे हल्के में न लें क्योंकि आपको अल्जाइमर की बीमारी हो सकती है। अल्जाइमर की बीमारी को लेकर ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को ही होती है लेकिन ऐसा नहीं है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि तीस साल के बाद अल्जाइमर की बीमारी लोगों को चपेट में लेने लगती है। यह अनुवांशिक बीमारी है। लेकिन खराब जीवनशैली की वजह से भी लोगों को अल्जाइमर हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
याददाश्त - फोटो : सोशल मीडिया
अल्जाइमर भूलने की बीमारी है। इसमें याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत आने जैसी समस्या होती है। बढ़ती उम्र में अल्जाइमर होना सामान्य बात है। जैसे -जैसे उम्र बढ़ती है हमारी यादाश्त कम होने लगती है। हम चीजों को भूलने लगते हैं। महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले अल्जाइमर रोग अधिक होता है। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'गैरियाटिक साइक्रेट्री' में प्रकाशित एक शोध में बताया गया था कि स्ट्रेस हॉर्मोन ब्रेन हेल्थ लैंगिक के आधार पर भूमिका निभाते हैं। इसलिए महिलाओं में  अल्जाइमर रोग की सभांवना अधिक पाई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
याददाश्त
अल्जाइमर कई कारणों से हो सकता है। इसमें  हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और खराब जीवनशैली मुख्य कारण हैं। अल्जाइमर की बीमारी किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी में मस्तिष्क की कोशिकाओं के मृत होने की वजह से याददाश्त कमजोर हो जाती है। यह बीमारी जब घातक रूप ले लेती है तो इंसान अपने घर वालों का चेहरा भी नहीं पहचान पाता है। उसके लिए अपने आसपास की वस्तुओं को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी में कई बार व्यक्ति खुद को ही चोट पहुंचा लेता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
दिमाग - फोटो : daily mail
यह बीमारी उन कोशिकाओं को नष्ट कर देती है जो मस्तिष्क में एक दूसरे को जोड़ती हैं। इससे व्यक्ति की सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है और वो कार्यों को करने में भी अक्षम हो जाता है। अल्जाइमर में व्यक्ति घटनाओं को याद नहीं रख पाता। यहां तक की उसने क्या खाया और वो कहां है ये भी याद नहीं आता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें