कैंसर दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है, हर साल इससे लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन
(डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल कैंसर के कारण 10 मिलियन (1 करोड़) लोगों की मौत हो जाती है। डॉक्टर कहते हैं, हर उम्र के लोगों को कैंसर के खतरे को लेकर सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।
कैंसर का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में इलाज, दवाइयां, सर्जरी और कीमोथेरेपी का ख्याल आता है। लेकिन इस बीमारी से लड़ाई सिर्फ अस्पताल या दवाइयों तक सीमित नहीं रहती। आप कितने एक्टिव हैं, डाइट कैसी है, कितनी नींद ले रहे है और मानसिक रूप से किस स्थिति से गुजर रहे हैं इन सबका भी प्रभाव पड़ता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर से बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना जरूरी है, लाइफस्टाइल-खानपान में सुधार सबसे जरूरी है। इसके अलावा जिन लोगों में कैंसर का निदान हुआ है उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतते रहने की जरूरत होती है।
डॉक्टर ने कैंसर के मरीजों को कुछ चीजों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है, ये बीमारी में फ्यूल का काम करती हैं।