कम उम्र में मां बन रही हैं तो लड़कियों को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पूरी तरह से डॉक्टर की सलाह पर रहें। पेट में दर्द, उल्टियां, आंख में धुधलापन, पैरों में सूजन या वजाइना से ब्लीडिंग जैसी परेशानी हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें। टीनएज में जितना मुमकिन हो प्रेग्नेंसी से बचने की कोशिश करें लेकिन अगर ऐसा होता है तो अपनी सेहत का पूरी तरह से ख्याल रखें।