फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: रोज सुबह की ये एक आदत आपकी सेहत में ला सकती है बड़ा बदलाव, आज से ही करें शुरुआत

Mon, 03 Feb 2025 11:28 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खाली पेट नींबू पानी पीना एक आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि पाचन, वजन नियंत्रण, त्वचा, हृदय, और मस्तिष्क स्वास्थ्य में भी मदद करता है।
विज्ञापन
1 of 6
खाली पेट नींबू पानी के फायदे - फोटो : Freepik.com
खान-पान में सुधार करके आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आप क्या खाते-पीते है इसका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में सुधार करने की सलाह देते हैं। रोजाना नींबू पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, खासकर जब इसे सुबह खाली पेट पिया जाए। नींबू में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खाली पेट नींबू पानी पीना एक आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि पाचन, वजन नियंत्रण, त्वचा, हृदय, और मस्तिष्क स्वास्थ्य में भी मदद करता है। वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध होता है कि नींबू पानी नियमित रूप से पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो नींबू पानी पीना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
नींबू पानी पीने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
खाली पेट नींबू पानी पीने के लाभ

खाली पेट नींबू पानी पीना पाचन तंत्र को सुधारने, वजन घटाने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यदि आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहते हैं, तो सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि यदि आपको पेट में अल्सर, एसिडिटी रहती है तो पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

नींबू पानी सेहत को कई लाभ दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

नींबू पानी पेट में गैस्ट्रिक जूस (पाचन रस) के स्राव को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन पचाने में मदद मिलती है। अध्ययनों में पाया गया है कि नींबू का साइट्रिक एसिड गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। खाली पेट इसके सेवन से आपको कई लाभ हो सकते हैं।

4 of 6
वजन कैसे घटाएं - फोटो : Freepik.com
वजन कम करने में मददगार

नींबू पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी अधिक बर्न होती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन सेपता चलता है कि सुबह गुनगुना नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म दर 30% तक बढ़ सकती है। ये वेट लॉस करने में आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
शरीर की अंदर से सफाई - फोटो : Freepik.com
शरीर से निकलती है गंदगी

नींबू पानी किडनी और लिवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर साफ रहता है। अध्ययन बताते हैं कि नींबू का एंटीऑक्सिडेंट गुण लिवर एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे डिटॉक्सिफिकेशन तेज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इम्युनिटी कैसे मजबूत करें? - फोटो : Freepik.com
इम्युनिटी होती है मजबूत 

नींबू में मौजूद विटामिन-सी सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) को बढ़ावा देता है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है। विटामिन-सी वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। नियमित रूप से नींबू पानी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है।


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें