प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है आंवला
- फोटो : Pixabay
आंवला का सेवन
आंवले को विटामिन सी से भरपूर माना जाता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में यह काफी सहायक हो सकता है। खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से आपको तमाम तरह के लाभ मिल सकते हैं। आंवले को एंटीऑक्सिडेंट से भी समृद्ध माना जाता है जिसका खाली पेट सेवन स्वास्थ्य को आंतरिक रूप से बेहतर बनाने में काफी सहायक हो सकता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।