फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आयुर्वेद की सलाह- खाली पेट करें घी का सेवन, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

Sat, 12 Mar 2022 12:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
खाली पेट घी के क्या फायदे हैं? - फोटो : iStock
बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार में जिन चीजों का शामिल करने पर विशेष जोर दिया जाता रहा है, डेयरी उत्पाद उनमें से एक हैं। इसमें भी दैनिक रूप से घी का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, विशेषज्ञों ने घी को बेहद पौष्टिक आहार के रूप में वर्गीकृत किया है। घी, भारतीय सुपरफूड माना जाता है जो न केवल अपने विशिष्ट स्वाद  बल्कि तमाम स्वास्थ्य लाभ के लिए भी काफी पसंदीदा रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि घी का सेवन खाली पेट करना आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है? 

आयुर्वेद में घी को बेहद पौष्टिक आहार के रूप में बताया गया है। खाली पेट इसका सेवन करने से इसके और भी कई फायदे मिलते हैं। अपने दिन की शुरुआत घी से करने से आपका पाचन तंत्र साफ रहता है। कब्ज और पेट की अन्य कई समस्याओं को ठीक करने के लिए भी इसे बहुत ही प्रभावी माना जाता है। घी ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। आइए रोजाना खाली पेट घी के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
घी खाने से क्या होता है? - फोटो : Pixabay
घी के हैं कई स्वास्थ्य लाभ
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक गाय का घी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है जो फ्री रेडिकल्स से शरीर की रक्षा करने के साथ ऑक्सिडेशन प्रक्रिया को रोकता है। इस प्रकार यह हमारे मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम में अपक्षयी परिवर्तनों को रोकने के साथ समय से पहले बुढ़ापे और अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है। खाली पेट इसका सेवन करना आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
आयुर्वेद में घी के हैं कई स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
खाली पेट घी के सेवन के लाभ
आयुर्वेद में घी के सेवन के तमाम स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। इसका खाली पेट सेवन करने से यह लाभ कई गुना तक बढ़ जाता है।
  • यह आपके पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है।
  • खाली पेट घी खाने से त्वचा में निखार पाने में मदद मिलती है।
  • यह नियमित मल त्याग को ठीक करने में मदद करता है।
  • खाली पेट घी खाने से यह भूख को लंबे समय तक नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • यह अनुकूल एंजाइमों के साथ आपकी आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • हड्डियों की शक्ति और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में भी घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
देसी घी के फायदे - फोटो : istock
शारीरिक शक्ति को देता है बूस्ट
घी को वर्षों से शक्तिवर्धक आहार के रूप में जाना जाता है। घी में स्वस्थ संतृप्त वसा, फैटी एसिड, विटामिन (ए, डी, ई, के 2) और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। खाली पेट इसका नियमित सेवन ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और दिनभर काम करने की शक्ति प्रदान करता है। घरेलू उपचार के तौर पर शारीरिक कमजोरी वाले लोगों को घी के सेवन की सलाह दी जाती रही है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें