आंखों में लालिमा के कारण
- फोटो : Adobe Stock Images
दवाओं और संक्रमण के कारण भी आंखों में होती है ऐसी दिक्कत
मेडिकल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ मामलों में, दवाओं के कारण भी सबकंजंक्टिवल हेमरेज होने की आशंका बढ़ जाती है।
- पार्किंसंस रोग की दवाओं के कारण आंखों में इस तरह की दिक्कतें होने का जोखिम देखा जाता रहा है।
- इसके अलावा खून पतला करने वाली दवाओं के कारण भी त्वचा के नीचे और आंख में ब्लीडिंग होने की दिक्कत हो सकती है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक को रोकने के लिए ये दवाएं दी जाती हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों कई रिपोर्ट्स में एडेनोवायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की भी खबरें सामने आई थीं, जिसके कारण सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों के साथ कंजंक्टिवाइटिस, आंखों के अगले हिस्से में सूजन और लालिमा हो सकती है।
ऑप्थल्मोलॉजिस्ट डॉ मफाजो होव कहते हैं, राष्ट्रपति मैक्रों की उपलब्ध तस्वीरें देखकर ये नहीं लगता है कि ये कंजंक्टिवाइटिस है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस बहुत अलग होता है। इसमें आंखों से पानी आता है और ये अक्सर दोनों आंखों में होता है। इसलिए बहुत स्पष्ट तौर पर ये नहीं कहा जा सकता है कि राष्ट्रपति की आंखों की ये समस्या किस वजह से है।