फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्क का मंत्र: बिना जिम गए ही इस तरीके से एलन मस्क ने घटाया 9 किलो वजन, आप भी पा सकते हैं इससे लाभ

Tue, 30 Aug 2022 05:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलन मस्क ने तेजी से किया वजन कम - फोटो : ANI
वजन कम करना हम में से ज्यादातर लोगों के लिए किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है।अधिक वजन या मोटापे की समस्या से परेशान लोग, वजन को कम करने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करते रहते हैं। जिम जाने से लेकर फास्टिंग तक, पर इन सबके बावजूद भी ज्यादातर लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने बिना जिम जाए 9 किलो तक वजन कम किया है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि वजन कम करने के बाद अब वह काफी स्वस्थ और फिट महसूस कर रहे हैं।

मस्क ने पोस्ट में जिक्र करते हुए बताया कि जीवशैली में स्वस्थ बदलाव और इंटरमिटेंट फास्टिंग के माध्यम से उन्होंने तेजी से अपना वजन कम किया है। कुछ दिनों पहले ही मस्क की एक तस्वीर को ट्रोल किया जा रहा था जिसमें उनका पेट काफी निकला हुआ था। मस्क ने सभी लोगों के लिए कुछ खास टिप्स भी दिए हैं जिनको प्रयोग में लाकर आसानी से वजन को कम किया जा सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एलन मस्क ने  इंटरमिटेंट फास्टिंग से कम किया वजन - फोटो : instagram.com/elonmusk
इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने में सहायक

एलन मस्क कहते हैं, मैंने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करते हुए  इंटरमिटेंट फास्टिंग के माध्यम से कुछ ही समय में नौ किलो तक वजन कम करने में सफलता पाई है। इसमें जीरो फास्टिंग ऐप की मदद ली जिसके माध्यम से भोजन के सेवन को ट्रैक करने में मदद मिलती थी और इसमें उसका रिकॉर्ड रहता था।

मस्क कहते हैं, वजन कम करना कोई बड़ी बात नहीं है, बस आपको दिनचर्या में कुछ सामान्य से बदलाव करने की आवश्यकता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग इसमें आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
 इंटरमिटेंट फास्टिंग से कम होता है वजन - फोटो : istock
इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है?

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा अद्भुत तरीका है, जिससे आसानी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें कुछ महीनों के लिए रोजाना थोड़े समय तक कुछ भी नहीं खाना होता है। यह कई तरीके से किया जा सकता है। कुछ लोग इसे 'अल्टरनेट डे फास्टिंग' के रूप में भी प्रयोग में लाते है जिसमें एक दिन सामान्य आहार लिया जाता है और अगले दिन या तो पूरा उपवास किया जाता है या फिर बहुत हल्के आहार (500 कैलोरी से कम) का सेवन किया जाता है। वजन कम करने के लिए दुनियाभर में इस तरीके को प्रयोग में लाया जा रहा है।

4 of 5
 इंटरमिटेंट फास्टिंग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : pixabay
स्वास्थ्य में बेहतर सुधार करने में लाभदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वजन कम करने से लेकर कई अन्य प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभ हो सकते हैं। वजन कम करने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपमें मोटापे से संबंधित बीमारियों, जैसे मधुमेह, स्लीप एपनिया और कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी कम रहता है। इस फास्टिंग का मुख्य उद्देश्य दैनिक कैलोरी को कम करने से है। 

कुछ शोध बताते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग शरीर से सूजन को कम करने और इससे संबंधित कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
कम कर सकते हैं वजन

अध्ययनों में पाया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, वजन कम करने का सबसे आसान तरीका हो सकता है। इसमें उपवास की विधि स्वत: कैलोरी को कम करने में सहायक हो सकती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग उन हार्मोन्स को बढ़ाने में सहायक हो सकती है जो वजन को कम करने में आपकी मदद करते हैं। इंसुलिन के स्तर पर विशेष रूप से प्रभाव डालकर यह विधि मधुमेह जैसी समस्याओं से भी बचाने में सहायक है।

हालांकि यदि आप पहले से ही किसी स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं और आपकी दवा चल रही है तो अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही इंटरमिटेंट फास्टिंग करें। 


----------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें