सिर्फ अंडा ही नही बल्कि इसका छीलका भी पोषक त्तवों से भरपूर होता है । अंडे का छीलका कैल्शियम कार्बोनेट का बेहतरीन स्त्रोत है जिसका इस्तेमाल क्षतिग्रस्त हो चुकी हड्डियों को सही करने में किया जाता है। जी हां, सुनने में थोड़ा अटपटा है लेकिन अंडे का छिलका भी बड़े काम की चीज है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
यूनिवर्सिटी अॉफ मैसचूसेटस लॉवल में चूहों के माइक्रोअॉर्गैनिज्म और कोशिकाओं के साथ किए गए अध्य्यन में यह बात सामने आई है कि अंडे के छिलकों को मसलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हड्डियों को मरम्मत करने में इस्तेमाल किया जाता है । अनुसंधानकर्ताओं ने इस अनुसंधान के लिए मुर्गी के अंडे के छिलकों को लिया और उसे अच्छी तरह से मसल दिया। इसके बाद उन्होंने उन छिलकों को एक हाइड्रोजल मिक्सचर में डाला जिससे उसका एक फ्रेम बन पाए ताकि अस्थि कोशिकाओं के जरिए नई हड्डी को उगाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 4
अंडे का छिलका कैल्शियम से बने होते है जिसकी वजह से अस्थि कोशिकाअों को विकसित होने में मदद मिलती है। जिसके बाद वे अस्थि कोशिका से ऊतक बन जाते हैं और जल्दी ठीक भी हो जाते हैं। यह प्रयाेग सिर्फ लैब में चूहें पर किया गया है लेकिन अंनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि जल्द ही ये इंसानों के भी क्षतिग्रस्त हड्डी को मरम्मत करने के काम आएगा।
आपको बता दें कि दुनिया के कई हिस्सों में लोग अंडे के छिलके को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लेते है और इस प्राकृतिक कैल्शियम सप्लिमेंट का इस्तेमाल हड्डियों पर भी करते है और अगर दूषित छिलकों का उपयोग किया जाए तो गंभीर इंफेक्शन का भी खतरा हो सकता है ।