फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइट बेल्ट बांधते हैं तो हो जाएं सावधान, कैंसर तक हो सकता है आपको

Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tight belt
टाइट बेल्ट पहनने की आदत सभी को होती है। लेकिन कई बार बचपन की ये आदत बीमारी कर सकती है। टाइट बेल्ट बांधना कई बार गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में ले सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की भला टाइट बेल्ट पहनने से कौन सी बीमारी हो सकती है। हम आपको बताते हैं कि टाइट बेल्ट के पहनने को लेकर अलग-अलग शोध किए गए हैं, जिसमें कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
disease
स्कॉटिश शोध के अनुसार मोटे लोग जो टाइट बेल्ट पहनते हैं उनके पेट और जो भोजन की नली होती है उनके वॉल्व के बीच में अधिक दबाव पड़ने लगता है। ऐसे लोग एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशानी से जूझते रहते हैं। एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की ओर चला जाता है, जिससे गले की कोशिकाएं खराब होने लगती हैं फिर यह कैंसर का भी रूप ले सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
male fertility
प्रभावित होती है फर्टिलिटी 
इससे प्रजनन क्षमता में कमी आ सकती है, जिससे इन्फर्टिलिटी का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, टाइट बेल्ट पहनने के कारण पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है जो फर्टिलिटी को प्रभावित करता है। यह स्पर्म काउंट कम होने की वजह भी बन सकता है। हाल ही में कोरियाई शोध के अनुसार टाइट बेल्ट पहनने से कमर में दिक्कत हो सकती है। 

4 of 5
cure back pain - फोटो : Social Media
अगर आप टाइट बेल्ट बांधते हैं तो आपको कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। इसका कारण यह है कि आपके कमर के आसपास से साइटिक नर्व और कई दूसरी महत्वपूर्ण नसें गुजरती हैं, जिसपर पड़ने वाला दबाव आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा कमर के आसपास प्रेशर बनने से आपको पांव में सूजन की समस्या भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disease
टाइट बेल्ट पहनना आपको हर्निया जैसी गंभीर बीमारी का भी शिकार बना सकता है। हायटल हर्निया की स्थिति में पेट का ऊपरी हिस्सा अपने डायाफ्राम के कमजोर होने की वजह से डायाफ्राम से बाहर निकल आता है, जिसके चलते ये अपने अंदर बनने वाले एसिड को रोक नहीं पाता। ये एसिड पेट की नली में पहुंच कर जलन पैदा करते हैं, जिस से हमारे सीने में जलन और तेज दर्द महसूस होता है।



नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के  पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें