अगर आप भी अपने घर की बासी रोटी फेंक देते हैं तो पहले इसके फायदे जान लें। बासी रोटी खाने से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। अक्सर घरों में सुबह के नाश्ते या रात के खाने में ज्यादा रोटी बन जाती हैं और हम अगले दिन उन्हें फेंक देते हैं, लेकिन अगर बासी रोटियों को खाया जाए तो ये सिर्फ पेट ही नहीं भरती बल्कि स्वास्थ्य के लिए कुछ मायने में लाभकारी भी होती हैं। शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि बासी रोटी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है बासी रोटी और किन बिमारियों से रखती है दूर
विज्ञापन
2 of 7
stale roti
कई शोधों में यह बताया गया है कि बासी रोटी ताजी रोटी से ज्यादा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। बासी रोटी में ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें ज्यादा प्रोटीन होता है जो शरीर को ऊर्जावान रखता है। अगली स्लाइड में पढ़िए बासी रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ
विज्ञापन
3 of 7
diabetes
डायबिटिक मरीजों के लिए फायदेमंद
बासी रोटी खाने से शरीर का ब्लड ग्लूकोज नियंत्रण में रहता है। डायबिटिज के मरीजों के लिए बासी रोटी फायदेमंद होती है, इससे उनके ब्लड का ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में रहता है। डायबिटिक मरीजों को सुबह बासी रोटी ठंडे दूध के साथ खानी चाहिए। इससे शरीर के ब्लड ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में रहता है।
4 of 7
blood pressure
- फोटो : file photo
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। आप ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाएंगे तो इससे आपका ब्लड प्रेशर का लेवल नियंत्रित रहेगा। अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या है तो सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाएं। इससे आपका रक्त चाप नियंत्रित रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
stomach ache ivf
पेट की समस्या
बासी रोटी खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको एसिडिटी और पेट की समस्या है तो बासी रोटी खाएं। आप सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाएं आपको एसिडिटी नहीं होगी। बासी रोटी में फाइबर होता है, जो कि खाने को पचाता है और पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करता है।
विज्ञापन
6 of 7
gym
वर्कआउट के लिए सबसे उपयुक्त
अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं तो बासी रोटी आपके लिए लाभकारी है। इससे आपकी मसल्स मजबूत होती है और आपको ऊर्जी मिलती है। इसके अलावा शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। आप जिम जाने से पहले सुबह दूध के साथ बासी रोटी ले सकते हैं।
पतले हैं तो खाएं बासी रोटी
बासी रोटी पतले लोगों के लिए लाभकारी होती है। इससे आप मोटे हो सकते हैं। बासी रोटी से शरीर को खूब फाइबर और प्रोटीन मिलता है और दुबला-पतला शरीर में मोटापा आता है। अगर आप दुबले-पतले हैं तो सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाएं।