फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आती है ज्यादा डकार तो हो जाएं सावधान, इन खतरनाक बीमारियों के हैं लक्षण

Thu, 02 May 2019 12:25 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खाने के बाद डकार आना सामान्य बात है। लेकिन अकारण बार-बार डकार आना ये आपकी सेहत के गड़बड़ होने के संकेत हैं। दरअसल, भोजन नली में हवा एकत्रित हो जाने के बाद हवा मुंह व गले से बाहर आती है तो यह कंपन करती है और आवाज निकली है, जो डकार के रूप में बाहर आती है। ज्यादा डकार कई बार बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं बार-बार डकार आना किस बीमारी के लक्षण हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डकार से बचने के लिए खाने को आराम से चबाकर खाएं और छोटा निवाला खाएं, जिससे पाचन सही ढंग से होगा। बार-बार डकार आने की वजह काम का ज्यादा बोझ और चिंता भी हो सकती है। 70 प्रतिशत लोगों के मूड में बदलाव या तनाव का बढ़ना डकार आने का कारण बनता है। 
विज्ञापन

3 of 5
इरिटेबल बाउस सिंड्रोम के होना का खतरा डकार से होता है। इस बीमारी के तहत लोगों को पेट दर्द, बेचैनी, मल त्यागने में जैसी गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस बीमारी का एक लक्षण बार-बार डकार आना भी है। 

4 of 5
एसिडिटी के कारण भी ज्यादा डकार आती है। इस समस्या से परेशान लोगों को खाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेना चाहिए। अगर डकार ज्यादा आने लगे तो एसिड रिफलक्स और एसिडिटी के अलावा अन्य कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाना खाने के दौरान जब हवा पेट में चली जाती है, जिससे डकार आने लगती हैं। इस स्थिति को एरोफेजिया कहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें