शरीर में सूजन बढ़ने की दिक्कत
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में सूजन कई बार लंबे समय तक एक ही जगह बैठे या खड़े रहने, ज्यादा नमक खाने या कुछ दवाओं के कारण हो सकता है। वहीं कई बार ये किडनी-लिवर, हृदय, नसों की समस्या या संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी माना जाता है। इसलिए अचानक आई एक पैर में सूजन, दर्द या सांस फूलने जैसी समस्या को सिर्फ मोटापा मानने की भूल न करें।
मोटापा और सूजन में अंतर समझें
मोटापे में शरीर का वजन और शरीर की चर्बी बढ़ती है, जबकि एडिमा में शरीर के ऊतकों में अतिरिक्त तरल जमा हो जाता है। सूजन खासतौर पर पैरों, टखनों और पंजों में दिखाई दे सकती है। त्वचा खिंची हुई या चमकदार लग सकती है और कुछ मामलों में दबाने पर गड्ढा भी बन सकता है।
- वैसे तो हर बार सूजन गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती। लेकिन अगर ये लगातार बनी रहती है और बढ़ रही है तो डॉक्टर से कारणों को पता कराना जरूरी है।