शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमें रोजाना ऐसे आहार की जरूरत होती है, जिनसे आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। सेहत की बात आने पर अक्सर हम सभी के दिमाग में सबसे पहले प्रोटीन, विटामिन सी-डी और फाइबर का ख्याल आता है, पर मिनरल्स को अनदेखा कर दिया जाता है। मिनरल्स की हमें भले ही कम मात्रा में जरूरत होती है, पर ये शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अच्छी सेहत के लिए जिंक भी बहुत जरूरी है।
जिंक शरीर को बहुत कम मात्रा में चाहिए, लेकिन इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली, घाव भरने, वृद्धि और विकास जैसी कई प्रक्रियाओं में मदद करता है। हालांकि जब लंबे समय तक हमें पर्याप्त जिंक नहीं मिल पाता या किसी बीमारी के कारण इसका अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता, तब कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
जिंक की गंभीर कमी से इम्युनिटी बेहद कमजोर हो जाती है और आप बार-बार बीमार पड़ने लग जाते हैं।