इबोला का खतरा
- फोटो : Amarujala.com/AI
यूरोप में इबोला की एंट्री
यूरोप में यह इबोला का पहला कन्फर्म मामला है। हालांकि, पिछले महीने एक अमेरिकी डॉक्टर (जिनकी जांच डीआर में पॉजिटिव आई थी) का इलाज जर्मनी के एक अस्पताल में किया गया था। कांगो के पड़ोसी देश युगांडा में भी इबोला के मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वहां अब तक 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और दो लोगों की मौत हो चुकी है।
- फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि आम लोगों के लिए संक्रमण का खतरा फिलहाल बहुत कम है।
- स्वास्थ्य अधिकारी उन सभी लोगों की पहचान करने और उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जो संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए हो सकते हैं।
संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए फ्रांस ने कांगो और प्रभावित क्षेत्रों से लौटने वाले राहतकर्मियों और सहायता मिशनों में शामिल लोगों की निगरानी के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम भी शुरू किया है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण का समय रहते पता लगाया जा सके।