फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक मिठास वाली चीजों को खाने में भी बरतें सावधानी, इनसे भी हो सकता है डायबिटीज का खतरा

Wed, 09 Oct 2019 11:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
ज्यादातर देखा जाता है जो लोग चीनी या मीठा ज्यादा खाते हैं उन्हें डायबिटीज का खतरा होता है। इसलिए मीठे खाने के प्रेमी लोगों को ये सलाह दी जाती है कि प्राकृतिक मिठास वाली चीजों का सेवन करें जिससे कि उनकी मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाए और वो बीमार भी न हो। लेकिन हालिया शोध में कुछ अन्य बातें पता चली हैं। जिसमें बताया गया है कि प्राकृतिक रूप से मीठी चीजों का सेवन भी थोड़ा संभल कर करना चाहिए। आइए जानें क्या कहता है शोध।

 
विज्ञापन

2 of 4
diabetes
डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि प्राकृतिक रूप से मीठा पेय पदार्थ जैसे फलों का रस पीने से भी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा होता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
soft drink
शोध के अनुसार जितना खतरा एक आर्टिफिशियल शुगर वाले सॉफ्ट ड्रिंक को पीने से होता है लगभग उतना ही खतरा शरीर को प्राकृतिक रूप से मिठास वाले फलों के रस को पीने से भी होता है। इस शोध में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति चीनी वाले पेय पदार्थ की अपेक्षा बिना चीनी वाली चाय या कॉफी पीते हैं तो डायबिटीज का खतरा दो से दस प्रतिशत तक कम हो जाता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
हार्वर्ड टी एच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की मानें तो प्राकृतिक रूप से मीठी चीजों का सेवन करने से भी डायबिटीज का खतरा कुछ कम नहीं होता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि नेचुरल जूस में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी खासी होती है लेकिन उनका सेवन बेहद कम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें