अगर आपको अपने शुक्राणुओं की गुणवत्ता में इजाफा करना है तो आप ज्यादा से ज्यादा टमाटर खाएं। एक शोध में दावा किया गया है कि टमाटर खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में 50 फीसदी का इजाफा होता है। शोध के मुताबिक, दिन में दो चम्मच टमाटर प्यूरी खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। आइए जानते हैं और क्या कहता है यह शोध?