फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की बीमारी से बचना है तो मछली खाएं

Mon, 29 Jul 2019 05:31 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक नए शोध का कहना है कि मछली खाने से कैंसर की बीमारी से बचा जा सकता है। इस शोध में बताया गया है कि अगर आप हफ्ते में तीन या इससे ज्यादा मछली के भाग खाते हैं तो आपको कैंसर का खतरा कम करता है। इस शोध को ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी और कैंसर के क्षेत्र में शोध करने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने मिलकर किया है। इस शोध में 476,160 लोगों के खानपान का अध्ययन किया गया है और इसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे। शोध में बताया गया है कि व्हाइट, फैटी और ऑयली मछली खाने वाले लोगों को कैंसर की बीमारी का खतरा कम रहता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
fish - फोटो : fish
इस शोध में कहा गया है कि हफ्ते में एक किलो से कम मछली खाने वाले लोगों को कैंसर का खतरा 12 फीसदी कम रहता है। शोध बताता है कि फैटी और ऑयली मछली में सबसे ज्यादा एन-3 फैटी एसिड होचा है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
विज्ञापन

3 of 6
मछली
आपको बता दें कि मछली खाने से कैंसर ही नहीं बल्कि कई दूसरी बीमारियों का भी खतरा कम रहता है। मछली बेहद पौष्टिक आहार है। दरअसल, मछली में कई न्यूट्रिशन होते हैं। यही वजह है कि इसे धरती पर सबसे स्वस्थ फूड की संज्ञा दी गई है। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

 

4 of 6
fish
आहार में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा लेने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।  

 
विज्ञापन

5 of 6
Fish
मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fish
मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें