फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फलों के सेवन से बढ़ने लगता है वजन, पाई जाती है अतिरिक्त कैलोरी

Sun, 04 Apr 2021 08:50 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है - फोटो : Pixabay

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है लेकिन यदि फलों के बारे में सही जानकारी न हो और उन फलों का सेवन अधिक होने लगे जिनसे कि वजन बढ़ सकता है तो पासा उल्टा पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है और सामने वाला इसका कारण भी नहीं पता लगा पाता है। जिन फलों में अधिक कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, उनका सेवन यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो जरूरी है कि आप उतना शारीरिक श्रम भी करें। अगली स्लाइड्स से डॉ रीना करोसिया, डाइटीशियन, अरिहंत हॉस्पिटल से जानिए किन फलों के सेवन से बढ़ने लगता है वजन। 

विज्ञापन

2 of 6
केले में कैलोरी भी अधिक होती है - फोटो : Pixabay

केला
दूध के साथ केला खाने से वजन बढ़ने लगता है। दूध में प्रोटीन तथा केले में शुगर एवं कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो कि वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को वजन बढ़ रहा होता है, उन्हें केला अधिक खाने की सलाह इसलिए भी नहीं दी जाती है क्योंकि केले में कैलोरी भी अधिक होती है। ऐसे में यदि उतनी कसरत या शारीरिक श्रम नहीं किया जाए तो ये शरीर के लिए ठीक नहीं है। 

विज्ञापन

3 of 6
इनमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है - फोटो : social media

अंगूर
अंगूर कई सारे लोगों को बहुत पसंद होते हैं। गर्मियों में लोग इसका सेवन करते भी हैं क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन यदि अंगूर आपके सामने रखे होते हैं तो कई बार आपको पता ही नहीं चलता है और बातों ही बातों में इनका सेवन करते चले जाते हैं। जबकि इनका ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। 

4 of 6
पाइनएप्पल में अधिक कैलोरी पाई जाती है - फोटो : PIXABAY

पाइनएप्पल
जिन लोगों को वजन घटाना होता है, उन्हें पाइनएप्पल या पाइनएप्पल के रस का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। पाइनएप्पल में अधिक कैलोरी पाई जाती है, जो कि आपके वजन को और बढ़ा सकती है इसलिए यदि आप वजन कम करने के लिए पाइनएप्पल के रस का सेवन कर रहे हैं, तब तो आपको परिणाम ठीक नहीं मिलेंगे इसलिए पाइनएप्पल का सेवन एक तय मात्रा में करें। 

विज्ञापन

5 of 6
चीकू में शर्करा और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है - फोटो : social media

चीकू
वैसे तो चीकू का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन चीकू का अधिक सेवन धीरे-धीरे आपके वजन को बढ़ाने लगता है और आपको पता तक नहीं चलता है। चीकू में शर्करा और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है जो कि वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। ऐसे में यदि आपका वजन कम है तब तो आप नियमित रूप से इनका सेवन कर सकते हैं लेकिन वजन ज्यादा है तब अधिक मात्रा में सेवन न करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूखा खोपरा खाने से उनका वजन नहीं घटेगा - फोटो : pinterest
नारियल
नारियल पानी पीने से भले ही वजन घट सकता है लेकिन सूखा नारियल खाने से वजन नहीं घटता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें सुबह ही नारियल पानी पीना चाहिए लेकिन उन्हें ध्यान रखना होगा कि सूखा खोपरा खाने से उनका वजन नहीं घटेगा। कुछ लोग शरीर में ठंडक बनी रहे इसलिए सूखे खोपरे का सेवन बहुत अधिक करते हैं जो कि उनके वजन पर कब प्रभाव डालने लगता है, उन्हें पता ही नहीं चल पाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें