फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आपके आसपास कोई डायबिटीज का मरीज है तो इस तरह करें उनसे बर्ताव, आंकड़े न गिनाएं

Sat, 03 Apr 2021 08:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डायबिटीज से पीड़ित कई लोग आत्मग्लानि का शिकार हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज से पीड़ित कई लोगों को कई पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ता है जो मूलत: डायबिटीज को लेकर मौजूद गलत धारणाओं की वजह से होते हैं। डायबिटीज से पीड़ित कई लोग आत्मग्लानि का शिकार हो जाते हैं। जिन बच्चों को डायबिटीज होता है, उनके माता-पिता बच्चों की इन स्थितियों के लिए अक्सर खुद को ही दोष देते हैं। अगर कोई व्यक्ति जिसको डायबिटीज है और वह इस स्थिति में है, तो उसे सहायता और सहानुभूति की आवश्यकता होती है। अगली स्लाइड्स से डॉ संतोष चौबे, सीनियर एंडोक्रीनोलॉजिस्ट, सहारा हॉस्पिटल, लखनऊ से जानिए डायबिटीज के मरीज से बर्ताव करने का सही तरीका।    

विज्ञापन

2 of 6
डायबिटीज एक वन-वे सड़क की तरह है - फोटो : Social media

ऐसे वाक्य न कहें
"आपको डायबिटीज है और आपके शरीर के आकार को देखो! बेहतर है आप व्यायाम शुरु करें!"; ये कुछ वाक्य हैं जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अक्सर सुनने पड़ते हैं। वजन बढ़ने की कई सारी सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक वजहें भी हो सकती है | आपको  समझना होगा कि कोई भी व्यक्ति जानबूझकर डायबिटीज को गले नहीं लगाता है। इसके अलावा, यह समझना महत्वपूर्ण है कि डायबिटीज एक वन-वे सड़क की तरह है। इसका केवल प्रबंध किया जा सकता है इससे पूरी तरह से हमेशा के लिए छुटकारा नहीं पाया जा सकता।

 

विज्ञापन

3 of 6
प्रयासों को स्वीकार करें और उसकी सराहना करें - फोटो : PTI

स्वीकार करते हुए सराहना करें
डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे प्रयासों को स्वीकार करें और उसकी सराहना करें क्योंकि सही दिनचर्या का पालन करके डायबिटीज नियंत्रित किया जा सकता है और डायबिटीज के मरीज से घृणा करना तो कोई समाधान नहीं है क्योंकि यह छूआछूत की बीमारी तो है ही नहीं।

 

4 of 6
कोशिशों की पूछताछ करें - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी पूछताछ करें
किसी भी व्यक्ति द्वारा उसके लक्ष्य को हासिल करने के लिए बाधाओं / सीमाओं की पहचान करें। यह लड़ाई व्यक्तिगत हो सकती है और यह उस व्यक्ति को बहुत गहराई तक प्रभावित कर सकती है इसलिए शुरुआत में उनकी मनोस्थिति का ख्याल रखें। समय-समय पर उनके द्वारा की जा रही कोशिशों की पूछताछ करें। 

 

विज्ञापन

5 of 6
हतोत्साहित बिल्कुल न करें - फोटो : पेक्सेल्स

केवल आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित न करें
किसी भी व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई राय बनाने की बजाय, उस व्यक्ति द्वारा उठाए जा रहे उन कदमों के बारे में सोचें जिससे वो उसके स्वास्थ्य पर बेहतर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही / रही है। उनके सामने बार-बार नकारात्मक आंकड़ों का जिक्र करके उन्हें हतोत्साहित बिल्कुल न करें। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यदि आप अच्छा नहीं बोल सकते हैं तो बुरा भी न ही बोलें। - फोटो : social media
भाषा में बदलाव लाएँ
भाषा के स्वरुप में नकारात्मक से सकारात्मक बदलाव लाते हुए मजबूती देने वाले संदेश देने के अद्भुत परिणाम सामने आ सकते हैं। कोई व्यक्ति डायबिटिक है न कहकर उस व्यक्ति को डायबिटीज है जैसे वाक्य का प्रयोग करना चाहिए | उनसे बात करते वक्त भी इन बातों का विशेष ध्यान रखें। यदि आप अच्छा नहीं बोल सकते हैं तो बुरा भी न ही बोलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें