प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कई फल ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें सर्दियों में खाने से शरीर को लाभ होने के साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस लिस्ट में सबसे पहला फल है संतरा। सर्दियों में संतरा खाने से कई तरह के लाभ तो मिलते ही हैं, साथ ही इम्यून सिस्टम भी बेहतर बना रहता है। वहीं, जो संतरे खट्टे होते हैं उनके रस से विटामिन-सी के अलावा कई पोषक तत्व भी शरीर को मिलते हैं। इसके अलावा अनार को भी सर्दियों में खाने के कई फायदे हैं। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कुछ कैंसर की रोकथाम में फायदा देता है।