फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज हो या ब्लड प्रेशर, बासी रोटी है कई बीमारियों की दुश्मन

Wed, 16 Jan 2019 06:46 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
chapati
आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रात का बचा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है।बात अगर गेंहू की रोटी की करें तो आप रात की बची बासी रोटी बिना किसी डर के साथ खा सकते हैं।रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं।जिसकी वजह से भोजन पचने में आसानी रहती है। रोज सुबह बासी रोटी दूध के साथ खाने से शरीर के कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज
शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी काफी कारगर होती है। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर
ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता है।  

4 of 5
तनाव दूर
पेट खराब रहने की वजह से अगर अक्सर आपको तनाव रहता है तो दूध के साथ बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती हैं और आपको तनाव भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chapati
नोट- बासी रोटी दूध के साथ खाने से वैसे तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन इसका सेवन करते समय शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाईयों को एकदम से न छोड़ दें। समय-समय पर अपनी डॉक्टरी जांच भी करवाते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें