दिल की सेहत के लिए अच्छी चीज़
- फोटो : Pixabay
सही मात्रा में करें चीज का सेवन
चीज को सबसे ज्यादा बड़ा दुश्मन माना जाता है मोटापे, ह्रदयरोग और इससे जुडी हर बात के लिए। इसलिए डाइटिंग करने वाले या वजन को लेकर सतर्क रहने वाले लोग अक्सर सबसे पहले चीज को खाना छोड़ते हैं। शोध अध्ययन यह साबित कर चुके हैं कि रोजाना थोड़ी मात्रा में चीज का सेवन (करीब 42-45 ग्राम) दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे कार्डियोवैस्क्युलर रोगों की आशंका कम हो सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि लो फैट चीज को चुना जाए क्योंकि सामान्य चीज में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। साथ ही लो सोडियम और हाई पोटेशियम फ़ूड को मिक्स करें यानी कम या बिना नमक वाली चीज के साथ बीन्स, आलू, पालक, ब्रोकली, आदि। इससे आपको ब्लड प्रेशर के स्तर को कम रखने में भी मदद मिलेगी।