सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
इलाज और सतर्कता
चॉकलेट सिस्ट के एक बार हट जाने के बाद इसके फिर से बनने की भी आशंका हो सकती है। इसलिए इसके इलाज और उसके बाद की सावधानियों को ध्यान में रखने की जरूरत है। यह कोई ऐसी चीज नहीं जिसे न किया जा सके। इलाज मरीज की उम्र, लक्षण, एक ओवरी पर प्रभाव है या दोनों पर, महिला आगे बच्चे चाहती है या नहीं,आदि जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है। यदि सिस्ट आकार में छोटी है और कोई खास लक्षण प्रकट नहीं कर रही है तो डॉक्टर कुछ समय प्रतीक्षा करने को भी कह सकते हैं। इस दौरान आपको आने रूटीन में परिवर्तन करने, खान-पान में बदलाव और व्यायाम सलाह भी दी जा सकती है। कुछ दवाएं भी दी जा सकती हैं जिनसे दर्द में राहत मिल सकती है और सिस्ट की वृद्धि को धीमा किया जा सकता है। यदि सिस्ट को हटाना है तो सर्जरी की ही मदद ली जाती है। इस प्रक्रिया को ओवेरियन सिस्टेक्टमी कहा जाता है।