फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फलों के सेवन से कब्ज में मिलेगी राहत, नहीं लेनी पड़ेगी दवाई

Sat, 23 Jan 2021 07:43 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फलों का सेवन करके भी कब्ज की समस्या का उपचार कर सकते हैं - फोटो : Social Media

कब्ज की समस्या अधिकांश लोगों को बनी ही रहती है। बदलती जीवनशैली का ही यह प्रभाव है कि पेट से जुड़ी समस्या हो ही जाती है। यदि किसी को कब्ज होती है तो वो फिर लंबे समय तक परेशान रहता है क्योंकि किसी भी काम में मन नहीं लगता है। कई लोग कब्ज की समस्या को मिटाने के लिए कई प्रकार के उपचार करते हैं लेकिन समय के साथ ही उनका पेट और भी खराब होने लगता है। ऐसी स्थिति में आप फलों का सेवन करके भी कब्ज की समस्या का उपचार कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कब्ज की समस्या में किस तरह के फलों का सेवन करना चाहिए। 

विज्ञापन

2 of 5
केले में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है - फोटो : Pixabay

केला
घरों में आपने बड़े- बुजुर्गों के मुंह से अक्सर सुना होगा कि केला खाने से पेट सही रहता है। कब्ज होने पर भी बुजुर्ग केला खाने की सलाह देते हैं, उसके पीछे यह कारण है कि केले में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि पेट में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करता है। दिन में दो से तीन केले आपको खाना ही चाहिए। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। 

विज्ञापन

3 of 5
पपीता एक रेशेदार फल है - फोटो : social media

पपीता
पपीता पाचन तंत्र को सुचारू ढंग से चलाने में सहायता करता है। पपीता एक रेशेदार फल है जो कि आंतों को अच्छे से साफ करता है। आंतों में यदि कुछ फंस जाता है तो भी कब्ज होती है इसलिए पपीते के सेवन से आंत एकदम सही ढंग से काम करने लगती है। हालांकि दस्त की समस्या में पपीते का अधिक सेवन आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है। 

4 of 5
नाशपाती में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

नाशपाती
नाशपाती एक मौसमी फल है, जो कि कई लोगों को पसंद होता है लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि नाशपाती पेट के लिए बहुत अच्छा फल है। नाशपाती में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि पेट को साफ रखता है और सही ढंग से मल त्यागने में भी सहायता करता है लेकिन यदि आपको नाशपाती सूट नहीं होता है तो फिर इसका सेवन भूलकर भी न करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेरी स्वाद में भी अच्छी लगती है - फोटो : file photo
बेरी
नाशपाती की ही तरह बेरी में भी पेक्टिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यदि पेट खराब है तो बिना सोचे समझे आप बेरी का सेवन कर सकते हैं। बेरी स्वाद में भी अच्छी लगती है। यदि बच्चों को कब्ज हो जाती है, तो उन्हें दवा वगैरह खिलाने की बजाय आप बेरी खिलाएं। वे आराम से खाएंगे तो ही साथ ही बिना परेशान हुए उनकी पेट की समस्या भी दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें