जब भी हम वर्कआउट के लिए जिम या पार्क जाते हैं तो उस से पहले हम कुछ खाते नहीं हैं। हमे लगता है अगर हम वर्कआउट करने से पहले कुछ खाते हैं तो उससे पेट में दर्द होता है, लेकिन आपको बता दें ऐसा कुछ नहीं है। जैसे मशीन को ऑयल की जरूरत होती है ठीक उसी तरह हमारे शरीर को फ्यूल की जरूरत होती है। इसलिए अक्सर आपने देखा होगा जिम ट्रेनर भी वर्कआउट से पहले आपको केला या सेब खाने की सलाह देता है।
विज्ञापन
2 of 4
apple banana
जब भी आप वर्कआउट के लिए जाए तो उस से पहले केला या सेब का सेवन करें। यह आपके शरीर के लिए स्टिमुलेटर का काम करते हैं जिसका मतलब है कि यह हमें वर्कआउट करने के लिए एनर्जी देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार बिना कुछ खाए एक्सरसाइज करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प नहीं होता है। इसलिए जिम जाने से पहले केला या सेब खाकर जाएं, जिस से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 4
apple banana
लोग डाइटिंग करते वक्त अपनी डायट कम कर देते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो, शरीर के साथ ऐसा करना गलत है। डाइटिंग के साथ साथ हमारे शरीर की फिटनेस भी काफी मायने रखती हैं। हमारे शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिलना बेहद जरूरी होता है। इस से हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर काम करेगा।
खाली पेट जिम जाने से कैलोरीज ज्यादा बर्न होने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल भी घट सकता है। इसके साथ ही ऐसा करने से आपका प्रोटीन लॉस भी ज्यादा हो सकता है। केले में सही मात्रा में कार्बस, प्रोटीन और फाइबर होता है। अगर आप जिम जाने से पहले केला या सेब खाकर जाएंगे तो इस से आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बना रहेगा। सेब और केले में पोटैशियम भी पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए एक्सरसाइज करने से पहले बेहद जरूरी होता है।