अगर आप भी दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं तो आपको भी मालूम ही होगा कि इसके कितने नुकसान हैं। दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों में सूजन, जलन और पानी आना तो जैसे रोज की बात हो जाती है। इसीलिए हम आपको बता रहें कुछ ऐसे तरीके जिससे बिना दवा खाए अपनी आंखों को आराम दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
कम्प्यूटर या लैपटॉप को अपने से एक हाथ की दूरी पर रखें। इससे आंखों पर कम जोर पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 8
काम के दौरान थोड़े-थोड़े समय पर अपनी आंखें बंद करके उसपर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा हर एक घंटे पर करें।
4 of 8
अगर कम्प्यूटर की रोशनी ज्यादा है तो उसे अपनी आंखों के अनुसार सेट कर लें।
विज्ञापन
5 of 8
आंखों को सुकून देना चाहते हैं तो किसी हरी चीज को आंखों के सामने रख लें और उसे देखें, इससे आराम मिलता है।
विज्ञापन
6 of 8
काम करते समय ज्यादा देर तक टकटकी लगा कर स्क्रीन को ना देखें। उन्हें झपकाते रहें।
विज्ञापन
7 of 8
20/20/20 का रूल अपनाएं। यानि हर 20 मिनट पर 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें।