प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जानिए क्यों आते हैं खर्राटे
रात को सोते हुए जब व्यक्ति बहुत गहरी नींद में होते हैं, तब हमारे मुंह और गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिसकी वजह से हमारे हमारे गले के ऊतको में ढीलापन आ जाता है। उस समय जब हम सांस लेते हैं तो हवा के बहाव के दौरान गले से जाने वाली हवा का मार्ग संकुचित हो जाता है, जिससे गले के ऊतको में कंपन उत्पन्न होता है, इस वजह से कर्कश आवाज निकलने लगती है। जिसे खर्राटे कहते हैं। जब हवा का बहाव तेज होता है और वायुमार्ग ज्यादा संकुचित हो जाता है तब इन ऊतकों में कंपन और बढ़ जाता है, जिसकी वजह से खर्राटे की आवाज और भी तेज हो जाती है।