ब्रेन ट्यूमर के कारण सिर में दर्द
- फोटो : Freepik.com
ब्रेन ट्यूमर के कारण सिरदर्द
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ वेदांत प्रकाश कहते हैं, हर बार सुबह होने वाला सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर नहीं होता।
- ब्रेन ट्यूमर के मामलों में सुबह का सिरदर्द अक्सर तेज होता है और लगातार बढ़ता जाता है।
- इसमें सामान्य पेनकिलर से राहत नहीं भी मिलती।
- इसके साथ मतली, नजर में बदलाव या भ्रम जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर सिरदर्द के साथ बोलने में दिक्कत, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, याददाश्त कमजोर होने, बार-बार उल्टी या बेहोशी जैसे संकेत दिखें तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कभी-कभी सुबह के समय होने वाले सिरदर्द को ट्यूमर का संकेत नहीं माना जाता है। ये कई बार अन्य लाइफस्टाइल की समस्याओं का लक्षण हो सकता है।