छुहारा सेहत के लिए बहुत लाभकारी
- फोटो : Freepik.com
डाइट में शामिल करें छुहारा
सूखे खजूर या छुहारा भी आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकते हैं। छुहारा में कैल्शियम, आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती और खून की कमी को दूर करने में सहायक है।
- आयुर्वेद में सर्दियों के मौसम में छुहारा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे शरीर को गर्माहट देने वाला माना जाता है।
- दूध में उबालकर छुहारा खाने से ऊर्जा और ताकत बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
- यह कमजोर इम्युनिटी, थकान और शारीरिक कमजोरी में लाभकारी माना जाता है।
शरीर को ताकत देने से लेकर दिल की सेहत तक के लिए लाभकारी
डायटीशियन बताती हैं, पुराने समय में ताकत बढ़ाने के लिए लोग दूध में छुहारा भिगोकर खाते थे। छुहारे को भिगोकर खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते। हैं। छुहारा आयरन से भरपूर होता है ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और आप एनीमिया से बचे रहते हैं। अगर आप थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो भीगा हुआ छुहारा का सेवन करें। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
- इसके अलावा छुहारा का सेवन करने से एंटीऑक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीएपोप्टोटिक गुण मिलते हैं ये दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
- अगर आप खाली पेट भीगा हुआ छहारा खाते हैं तो इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।