फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dry Dates: रोज दो छुहारे खाने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त लाभ, आज से ही डाइट में करें शामिल

Sat, 19 Jul 2025 04:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits of Dry Dates: रोजाना सिर्फ दो छुहारे खाने से आपको ऐसे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। ये सूखे मेवे आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
छुहारे - फोटो : Freepik
Dry Dates Benefits: हमारी दादी-नानी के जमाने से ही भारतीय घरों में छुहारा, यानी सूखा खजूर का इस्तेमाल होता आ रहा है। भले ही यह आकार में छोटा हो, पर यह अपने भीतर कैल्शियम, आयरन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व अपने अंदर समेटे हुए हैं। इन सब के साथ इसमें नेचुरल शुगर भी होता है।

जाहिर है इसमें इतने ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद हैं तो ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। रोजाना सिर्फ दो छुहारे खाने से आपको ऐसे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। ये सूखे मेवे आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम छुहारे के इन्हीं 4 चमत्कारी फायदों के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि छुहारे के सेवन का सही तरीका क्या है?
विज्ञापन

2 of 6
छुहारे - फोटो : Freepik
तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है
छुहारा नेचुरल शुगर (जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत और स्थायी ऊर्जा प्रदान करता है। यही कारण है कि पोषण विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि इसे वर्कआउट से पहले या बाद में ऊर्जा के लिए खाएं। अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं, तो रोजाना दो छुहारे खाना आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- बड़ी कामयाबी: मलेरिया की रोकथाम के लिए आ गई पहली स्वदेशी वैक्सीन, जानिए ये कितनी असरदार
विज्ञापन

3 of 6
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचने के लिए फायदेमंद
इसके अलावा, छुहारे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट साफ रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। स्वस्थ पाचन तंत्र पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें- Fatty Liver: भूख की कमी के साथ दिख रहे हैं कमजोरी और थकान जैसे लक्षण? कहीं आपको फैटी लीवर की समस्या तो नहीं

4 of 6
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए
छुहारे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो सभी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इन खनिजों का नियमित सेवन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

यह बच्चों और बढ़ती उम्र के लोगों, दोनों के लिए हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके साथ ही छुहारे में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के सही कामकाज और ऐंठन को दूर करने में मत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शारीरिक गतिविधियों के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com
रक्त को बढ़ाए और हृदय को स्वस्थ रखे
छुहारा आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो इसे एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है।

खासकर महिलाओं के लिए, जो अक्सर आयरन की कमी का सामना करती हैं, छुहारा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। इसके अलावा, छुहारे में मौजूद फाइबर और पोटेशियम रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्वचा के लिए फायदेमंद - फोटो : Adobe stock
त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद
छुहारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विभिन्न विटामिन त्वचा कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है। यह त्वचा की मरम्मत में भी मदद करता है। वहीं बालों के स्वास्थ्य के लिए भी छुहारा बहुत फायदेमंद है।

इसमें मौजूद आयरन और अन्य खनिज बालों के रोम तक रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों का विकास होता है और उनका झड़ना कम होता है। मजबूत और चमकदार बालों के लिए छुहारे का नियमित सेवन एक प्राकृतिक उपाय है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें