सहजन
- फोटो : Freepik.com
तमाम गुणों से भरपूर है सहजन
सहजन को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि के रूप में जाना जाता है। इसके पत्तों, फूलों, फलों और छाल का उपयोग कई स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने से लेकर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, सूजन को कम करने और हड्डियों को स्वस्थ रखने तक में सहजन अपने विशेष स्वास्थ्य प्रभावों के लिए जाना जाता है।
इसमें आवश्यक विटामिन ए, सी, के और बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम खनिज होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। सहजन की पत्तियों से बनी चाय का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार हो सकती है।