फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: चाय-कॉफी नहीं, बल्कि इसके पीने का तरीका बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा, आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?

Fri, 11 Sep 2026 03:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से सावधानी बरतने की सलाह देते रहे हैं। बेहद गर्म पेय से खाने की नली की अंदरूनी परत को नुकसान और जलन हो सकती है। लगातार गर्म पेय पीना एसोफैगल कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाला पाया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
चाय-कॉफी से कैंसर का खतरा? - फोटो : Amarujala.com/AI
चाय-कॉफी पीना हम सभी के दिनचर्या का हिस्सा है। दिन की शुरुआत से लेकर शाम तक अक्सर लोग कई कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है कि ज्यादा कैफीन वाली चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इससे नींद, पाचन और कुछ स्थितियों में मूड से संबंधित समस्याओं का जोखिम हो सकता है। अक्सर लोगों के मन में बड़ा सवाल रहता है कि क्या चाय-कॉफी पीने से कैंसर का भी खतरा हो सकता है?

इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय या कॉफी पीने से कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर आप अक्सर बहुत गर्म चाय-कॉफी पीते हैं तो इससे भोजन नली का कैंसर होने का खतरा जरूर बढ़ जाता है। 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में छपे एक बड़े वैज्ञानिक अध्ययन में यह अहम जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक 65 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान वाले पेय पदार्थों से गुनगुने पेय पदार्थों की तुलना में आहार नली के कैंसर का खतरा लगभग 3 गुना तक बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
भोजन नली का कैंसर - फोटो : adobe stock images
ज्यादा गर्म चाय-कॉफी पीने से बचें 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लगातार अत्यधिक गर्म घूंट लेने से भोजन नली की नाजुक अंदरूनी परत जलती है, जिससे उसमें लंबे समय तक सूजन और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। लगातार होने वाले इस डैमेज के कारण कोशिकाएं आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती हैं। इससे साफ है कि समस्या पेय नहीं उसका तापमान है।

केवल तापमान ही नहीं, बल्कि आप दिन में कितनी बार ऐसा कर रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता है।
 
  • रिसर्च में तापमान को ध्यान में रखने के बाद भी यह देखा गया कि जो लोग दिन में 6 या उससे अधिक बार बहुत गर्म पेय पीते हैं, उनमें इस कैंसर का खतरा 71% बढ़ जाता है।
  • बार-बार गर्म चीज पीने का मतलब है कि आप अपनी भोजन नली की सुरक्षा परत को संभलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बहुत गर्म चाय पीने से बचें - फोटो : Freepik.com
कोशिकाओं को होता है गंभीर नुकसान

दरअसल हमारी आहार नली की अंदरूनी त्वचा या परत बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है। जब हम अत्यधिक गर्म चाय का घूंट लेते हैं, तो यह नली अंदर से जल जाती है। शरीर इसे ठीक करने की कोशिश करता है, लेकिन हम कुछ घंटों बाद फिर से गर्म चाय पी लेते हैं। जब यह सिलसिला सालों-साल रोज चलता है, तो वहां कोशिकाओं को लगातार नुकसान पहुंच रहा होता है। 

तो खतरे से बचने के लिए क्या करें? 

अब चाय पीने के लिए हमें किसी थर्मामीटर की जरूरत नहीं है। बस अपनी जीभ और होठों का इस्तेमाल करें।
 
  • अगर पहली चुस्की लेते ही आपका मुंह जल रहा है तो तुरंत रुक जाएं।
  • चाय या कॉफी कप में डालने के बाद कम से कम 4-5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • वैज्ञानिक तौर पर इतने समय में तापमान अपने आप 65 डिग्री से नीचे आ जाता है और कैंसर का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।


--------------
स्रोत:
New UK study links hot drink consumption to one type of oesophageal cancer


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें