अगर आप चाय के बहुत बड़े शौकीन हैं तो संभल जाइए क्योंकि ज्यादा चाय पीना आपके लिए खतरे की घंटी बन सकता है।
विशेषज्ञों ने कहा कि ज्यादा चाय पीना आपके दिमाग पर असर कर सकता है। आपकी मेमोरी कम हो सकती है। यहां तक कि दिमाग की नसों की काम करने की क्षमता भी कम हो सकती है।
आपको बताते हैं कि चाय के अलावा ऐसे कौन से फूड हैं जो सीधे आपके दिमाग पर असर करते हैं।
विज्ञापन
चाय ज्यादा पीने से पड़ सकता है दिमाग पर असर
2 of 8
चाय और कॉफी
चाय में टेनिन की मात्रा बहुत अधिक होती है। वहीं कॉफी में भी कैफीन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है। ये आपके दिमाग के काम करने की क्षमता पर काफी असर डालता है। ज्यादा चाय पीने से डिप्रेशन, सिरदर्द, नींद न आने जैसी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं ज्यादा कॉफी पीना भी दिमाग पर असर करता है।
विज्ञापन
चाय ज्यादा पीने से पड़ सकता है दिमाग पर असर
3 of 8
जंक फूड
जंक फूड में एमएसजी नामक एडेटिव मौजूद रहता है जो आपके दिमाग की नसों को नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा जंक फूड खाने से मेमोरी कम हो सकती है। साथ ही सिरदर्द और उल्टी आने की समस्या भी हो सकती है।
चाय ज्यादा पीने से पड़ सकता है दिमाग पर असर
4 of 8
प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड में मिलाए जाने वाले प्रिजर्वेटिव्स आपके दिमाग के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। ये आपके मूड पर बहुत अधिक असर डालते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा खाने से भूख कम लगती है।
विज्ञापन
चाय ज्यादा पीने से पड़ सकता है दिमाग पर असर
5 of 8
कोल्ड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स में बहुत अधिक मात्रा में शुगर मौजूद होता है। इसे ज्यादा पीने से इसका सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है। इसका ज्यादा सेवन करने से मेमोरी लॉस, किसी भी चीज को समझने की क्षमता कम होना, दिमाग की नसों का सूख जाना भी हो सकता है।
विज्ञापन
चाय ज्यादा पीने से पड़ सकता है दिमाग पर असर
6 of 8
नमक
ज्यादा नमक खाने से दिमाग का फ्लुइड बैलेंस बिगड़ सकता है। नमक में मौजूद सोडियम आपके दिमाग पर बुरा असर करता है। ज्यादा नमक खाने से लोगों को उम्र के साथ जल्दी भूलने की बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
चाय ज्यादा पीने से पड़ सकता है दिमाग पर असर
7 of 8
चीनी
ज्यादा चीनी खाने या जिन चीजों में शुगर लेवल ज्यादा होता है ऐसी चीजों को खाने से दिमाग पर असर पड़ सकता है। दिमाग की नसें अकड़ने लगती हैं जिससे ब्रेन को ऑक्सीजन काफी कम मिलता है।