फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drinking Tea After Meal: खाने के बाद है चाय पीने की आदत तो अभी कर लें सुधार, इन बीमारियों का हो जाएंगे शिकार

Mon, 10 Feb 2025 10:57 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों को खाने के तुरंत बाद चाय पीने की भी आदत होती है। यह पेट की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव भी डालती है। खाने के तुरंत बाद चाय पीना बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन नुकसानदायक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने के तुरंत बाद चाय पीने को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
चाय पीना सेहत के लिए है हानिकारक - फोटो : इंस्टाग्राम
Tea Drinking: पेट की समस्या उन समस्याओं में से एक है, जो आज-कल ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। इस बीमारी से आपका पेट पूरी तरह से जकड़ा हुआ रहता है। इसके चलते न आपका पेट साफ होता है और न ही आप अच्छे से वॉशरूम जाकर फ्रेश हो पाते हैं। यह न केवल आपकी शारीरिक स्थिति को प्रभावित करती है, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति को भी काफी ज्यादा प्रभावित करती है। कई लोगों को खाने के तुरंत बाद चाय पीने की भी आदत होती है। यह पेट की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव भी डालती है। खाने के तुरंत बाद चाय पीना बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन नुकसानदायक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने के तुरंत बाद चाय पीने को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
चाय पीना सेहत के लिए है हानिकारक - फोटो : इंस्टाग्राम
डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है असर
खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पेट में गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। चाय में कैफीन और टैनिन की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को काफी धीमा कर देती है। यह बाद में पेट दर्द और गैस का कारण भी बन जाती है। इसके बाद खाना धीरे-धीरे हजम होता है और फिर खाने का मन भी नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 5
चाय - फोटो : Freepik.com
आयरन की हो जाती है कमी
खाना खाने के बाद चाय पीने से शरीर में आयरन की भी कमी हो जाती है और बॉडी में थकान भी महसूस होने लगती है। चाय में मौजूद टैनिन आयरन को बॉडी में रोक सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।

4 of 5
चाय - फोटो : Freepik.com
दांतों को पहुंचता है नुकसान
जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, उनके दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है। कहते हैं कि चाय में एसिड होता है, जिसकी वजह से दांत खराब हो जाते हैं। इसकी वजह से दांतों में दर्द और बदबू जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाय के फायदे - फोटो : Freepik.com
नींद की हो जाती है कमी
खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से नींद की कमी हो जाती है। रात को खाना खाने के बाद चाय पिया जाए तो इससे नींद नहीं आती है। कई लोगों को अक्सर शिकायत रहती है कि चाय पीने के बाद उन्हें रात में नींद नहीं आती है। ऐसे में आपको तुरंत चाय छोड़ देनी चाहिए।
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें