फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: कॉफी-चाय की जगह सुबह कीजिए इस पेय का सेवन, शरीर को होंगे जबरदस्त फायदे

Fri, 11 Mar 2022 11:55 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चाय की जगह सुबह पीजिए दूध - फोटो : Pixabay
क्या आपकी भी सुबह चाय-कॉफी के बिना नहीं होती है? अगर हां, तो आपकी यह आदत सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि सुबह-सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत एसिडिटी और पेट से संबंधित कई तरह की अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए आपको इस आदत में बदलाव की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेहत को बेहतरीन बनाए रखने के लिए चाय की जगह नाश्ते के साथ दूध पीने की आदत डालें। दूध, कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसके सेवन की आदत आपको कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ दे सकती है।

अध्ययनों से पता चलता है कि दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसका नियमित रूप से सेवन आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूती दे सकता है। नाश्ते में दूध पीने की आदत न सिर्फ आपके सुबह के आहार को पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक बनाती है, साथ ही आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में भी सहायक है। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। पूरे दिन इष्टतम ऊर्जा प्राप्त करने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ते का सेवन करना चाहिए। ऐसे में दूध के साथ दिन की शुरुआत करना आपके लिए स्वस्थ और बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए रोजाना दूध पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है दूध का सेवन - फोटो : iStock
मांसपेशियों के विकास और ऊर्जा के लिए फायदेमंद
शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए रोजाना प्रोटीन के सेवन की आवश्यकता होती है। दूध, प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है, ऐसे में इसका सेवन आपको कई तरह से लाभ दे सकता है। शरीर की वृद्धि और विकास से लेकर प्रतिरक्षा प्रणाली और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने तक के लिए दूध आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। 
दूध में मुख्य रूप से दो तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं- कैसिइन और व्हे प्रोटीन। दोनों को उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन माना जाता है। मांसपेशियों के विकास के लिए यह प्रोटीन बहुत मददगार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
दूध में कैल्शियम की होती है पर्याप्त मात्रा - फोटो : iStock
दांतों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक
दूध पीने की आदत आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन के2 सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर का लगभग 99 फीसदी कैल्शियम हड्डियों और दांतों में होता है। दूध का सेवन इन दोनों को बेहतर स्वस्थ प्रदान करने में सहायक है। आहार में दूध और डेयरी उत्पादों को शामिल करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
स्वस्थ वजन बनाए रखने में सहायक
दूध का सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के साथ वजन को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। एक अध्ययन में पाया गया दूध का  सेवन करने से बचपन के मोटापे का जोखिम कम होता है। 18,000 से अधिक मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग महिलाओं पर किए गए एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि डेयरी उत्पाद, वजन को नियंत्रित बनाए रखने के साथ मोटापे के खतरे को कम करने में भी सहायक हैं। ऐसे में दूध का रोजाना सेवन करना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें