दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए दूध का सेवन रोजाना करें, लेकिन सीमित मात्रा में। सीमित मात्रा में दूध का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से किन बीमारियों का खतरा रहता है।