फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPECIAL: कैंसर से बचना है तो चाय नहीं कॉफी पीजिए, 50 फीसदी कम हो जाएगा बीमारी का खतरा 

Wed, 06 Nov 2019 04:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कॉफी - फोटो : Pixabay
सुबह की एक कप कॉफी सिर्फ आपकी सुस्ती ही नहीं भगाती बल्कि कैंसर जैसे घातक बीमारी से भी आपको बचाती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन कहता है कि जो लोग कॉफी पीते हैं उन लोगों में लीवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम आधा हो जाता है। इसकी वजह, कॉफी के बीज हैं क्योंकि इनमें एक जैविक रसायन पॉलीहेनोल्स पाया जाता है। यह रसायन कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और आपको लीवर कैंसर नहीं होने देता। यह अध्ययन क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में हुआ है और इसके लिए पांच लाख से ज्यादा लोगों पर शोध किया गया है। आइए जानते हैं कैसे कॉफी पीने से नहीं होता लीवर कैंसर...    
विज्ञापन

2 of 7
कॉफी - फोटो : Pixabay
करीब पांच लाख लोगों पर हुए इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कॉफी पीने से लीवर कैंसर का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है। अध्ययन में शामिल लोगों में से तीन चौथाई लोग नियमित तौर पर कॉफी का सेवन करने वाले थे। इस अध्ययन से जुड़े डॉक्टर मैकमेनिन का कहना है कि कॉफी पीने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। कॉफी पीने वाले लोगों को लीवर कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का जोखिम कम रहता है। 
विज्ञापन

3 of 7
breast cancer - फोटो : pixabay
इस अध्ययन से जुड़े लेखक किम ट्रान का कहना है कि कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होते हैं जो कि कैंसर से बचाव करते हैं। हालांकि सिर्फ कॉफी पीने से ही लीवर कैंसर से बचाव हो जाएगा ऐसा भी नहीं है, इसके लिए जीवनशैली में सुधार करने से लेकर स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन भी बंद करना होगा। इस अध्ययन के लिए  365,157 कॉफी पीने वाले और 100,000 कॉफी नहीं पीने वाले लोगों का विश्लेषण किया गया।

4 of 7
बीमारी - फोटो : Pixabay
हालांकि इससे पहले के अध्ययनों में कॉफी पीने के फायदे और नुकसान दोनों ही बताए गए हैं।  मार्च 2007 में जर्नल ऑफ पेन ने अपने अध्ययन में कहा था कि कॉफी पीने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है। इसमें बताया गया था कि दो कप कॉफी पीने से जिम करने के बाद मांसपेशियों में होने वाला दर्द 48 फीसदी तक कम होता है।  
विज्ञापन

5 of 7
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर और फूड केमिस्ट्री का कहना था कि एक कप कॉफी में 1.8 ग्राम फाइबर होता है। इसी वजह से कॉफी पीने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है।  इसके अलावा कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
अल्जाइमर से भी बचाती है कॉफी
कॉफी अल्जाइमर की बीमारी से भी बचाती है। यूरोपीयन जर्नल ऑफ न्यूट्रोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी में मौजूद कैफीन से अल्जाइमर की रोकथाम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉफी - फोटो : Pixabay
कॉफी पीने से अवसाद भी दूर होता है। यह भी देखा गया है कि कॉफी पीने वाले लोगों में आत्महत्या का खतरा भी कम रहता है। हालांकि यह भी सच है कि कॉफी के ज्यादा सेवन से घबराहट भी बढ़ जाती है। शोधों में यह भी सामने आया है कि ज्यादा कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर में भी इजाफा होता है। लेकिन अगर कॉफी सीमित मात्रा में पी जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें