फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: रोज सुबह उठकर पी लें इस हरे पत्ते का पानी, डायबिटीज से लेकर मोटापा सब होगा कंट्रोल

Sun, 13 Jul 2025 12:31 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Curry Leaf Water Benefits: करी पत्ते का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
करी पत्ता - फोटो : Adobe Stock
Benefits Of Curry Leaves: हमारी भारतीय रसोई में करी पत्ता, जिसे मीठी नीम या कढ़ी पत्ता भी कहते हैं, भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पकवानों में लाजवाब स्वाद घोलने के साथ-साथ, हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दिखने में यह छोटा सा पत्ता हमारे कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद कर सकता है।

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, B, C, और खनिज जैसे आयरन, कैल्शियम, और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो एक प्राकृतिक औषधि के समान काम करता है। खासकर मानसून के मौसम में, जब स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां बढ़ जाती हैं, रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न केवल डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए इस लेख में हम करी पत्ते के पानी के असाधारण लाभों और उसके पीछे के विज्ञान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज नियंत्रण
करी पत्ते में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ग्लूकोज के अवशोषण को कम करते हैं। रोज सुबह 8-10 ताजे करी पत्तों को पानी में उबालकर या रातभर भिगोकर उस पानी को पीने से डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है। यह इंसुलिन के लेवल को संतुलित करता है और डायबिटीज से संबंधित को कम करता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes Risk: डायबिटीज के बारे में ये पांच बातें अच्छे से समझ गए तो दूर हो जाएगी आपकी आधे से ज्यादा परेशानी
 
विज्ञापन

3 of 5
करी पत्ता - फोटो : Adobe Stock
मोटापा दूर करने में मदद
करी पत्ते का पानी वजन नियंत्रण में भी प्रभावी है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। यह भूख को नियंत्रित करता है, जिससे अधिक खाने की आदत कम होती है।

ये भी पढ़ें- ICMR Study: सिर्फ लॉन्ग कोविड ही नहीं, कोरोना के दौरान फैली इस बीमारी का भी अब तक लोगों पर देखा जा रहा है गंभीर असर

4 of 5
करी पत्ते के फायदे - फोटो : Freepik
पाचन में सुधार
साथ ही, करी पत्ता पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जिससे कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। जब पाचन तंत्र कमजोर होता है, तो करी पत्ते का पानी आंतों को साफ रखता है और बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इम्युनिटी - फोटो : Adobe stock photos
इम्यूनिटी मजबूत करता है
करी पत्ते में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो मानसून में सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें