BP Control Karne ke Asan Trike: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आज के समय में एक 'साइलेंट किलर' बन चुका है। इसे साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि बीपी की समस्या दबे पांव शरीर में कई अन्य गंभीर बीमारियों को न्योता देता है, जो हृदय रोगों और स्ट्रोक का मुख्य कारण बन सकते हैं। फिटनेस विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी के अनुसार लगभग हर ब्लड प्रेशर की समस्या असल में हमारी बिगड़ी हुई जीवनशैली से शुरु होती है। उन्होंने एक बेहद प्रभावी '5 स्टेप फॉर्मूला' साझा किया है, जिसके नेचुरल तरीकों को अपनाकर आप महज दो हफ्तों के भीतर अपने बीपी को 10 पॉइंट तक कम कर सकते हैं।
डॉक्टर का कहना है कि चाहे आप दवाइयां ले रहे हों या नहीं, यदि आप इन पांच नियमों का कड़ाई से पालन करते हैं, तो आपका बीपी नार्मल लेवल पर आ सकता है। यह फॉर्मूला शरीर के आंतरिक सिस्टम को रीसेट करने और रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम करने में मदद करता है। जीवनशैली में ये छोटे बदलाव भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचने का सबसे सरल रास्ता हैं।