क्या आप जानते हैं कि आपको खुशी का अनुभव कैसे होता है? असल में मूड को ठीक रखने और खुशी का अनुभव कराने में कुछ न्यूरोट्रांसमीटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, डोपामाइन उन्हीं में से एक है। डोपामाइन एक प्रकार का न्यूरोट्रांसमीटर है जिसका शरीर में स्वत: निर्मित होता है। तंत्रिका तंत्र और कोशिकाओं के बीच संदेश भेजने के लिए शरीर इसका उपयोग करता है, इसलिए इसे 'रासायनिक संदेशवाहक' भी कहा जाता है। हम कैसे आनंद महसूस करते हैं, इसमें भी डोपामाइन की भूमिका होती है। यह सोचने और योजना बनाने की हमारी अनूठी मानवीय क्षमता का एक बड़ा हिस्सा है। शरीर में इसकी कमी कई तरह से आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है।
मस्तिष्क में डोपामाइन हार्मोन की कमी, समग्र मानसिक स्वास्थ्य और खुशियों के अनुभव को कम कर सकती है। कई तरह की सप्लीमेंट्स और दवाइयां हैं जो डोपामाइन के स्तर को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसकी जगह पर प्राकृतिक तरीकों को चुनने की सलाह देते हैं। इससे साइड-इफेक्ट के जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि प्राकृतिक तौर पर इस ब्रेन कैमिकल के स्तर को बेहतर कैसे रखा जा सकता है?