फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: जल्दी नहीं भरते घाव, सिर्फ डायबिटीज ही नहीं इस कारण भी हो सकती है ऐसी दिक्कत

Fri, 06 Jan 2023 07:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घाव भरने में होने वाली समस्या के कारण - फोटो : iStock
डायबिटीज की स्थिति में हल्के घावों को भी ठीक होने में लंबा समय लग सकता है, इस तरह की स्थिति को मधुमेह के लक्षणों के तौर पर भी जाना जाता है। हालांकि अगर बिना डायबिटीज की समस्या के भी आपमें घावों को भरने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, तो इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ स्थितियों में यह दिक्कत जिंक की कमी के कारण भी हो सकती है।

जिंक, शरीर के लिए अति आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने, प्रतिरक्षा प्रणाली और कोशिकाओं की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घावों को भरने के लिए भी जिंक की आवश्यकता होती है।

जिंक की आहार के माध्यम से हमारे शरीर को रोजाना जरूरत होती है, जो विभिन्न प्रकार के पौधों और पशुओं पर आधारित खाद्य पदार्थों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, हालांकि कुछ लोगों में इसकी कमी हो सकती है। जिंक की कमी की स्थिति में बालों के झड़ने, त्वचा विकारों और लो-इम्युनिटी की दिक्कत देखी जाती है। आइए जानते हैं कि शरीर के लिए जिंक वाले आहार का सेवन क्यों जरूरी है और इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
जिंक की शरीर को रोजाना जरूरत - फोटो : iStock
जिंक की शरीर को जरूरत

जिंक, एक ट्रेस मिनरल है, जिसका अर्थ है कि इसकी शरीर को केवल थोड़ी मात्रा में ही आवश्यकता होती है। डीएनए के निर्माण, कोशिकाओं के विकास, प्रोटीन के निर्माण, क्षतिग्रस्त ऊतकों को ठीक करने और स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए इसकी जरूरत होती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में यह सबसे जरूरी है।

आइए जानते हैं कि शरीर में जिंक की कमी होने से किस तरह की समस्याओं का खतरा हो सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
जिंक की कमी के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : istock
जिंक की कमी के कारण होने वाली समस्याएं

शरीर में जिंक की कमी कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है, समय रहते इसके लक्षणों की पहचान करना जरूरी हो जाता है। अस्पष्टीकृत वजन घटने, घावों की जल्दी ठीक न होना, सतर्कता की कमी, गंध और स्वाद की भावना में कमी, बार-बार डायरिया होते रहना, भूख न लगना, बालों का झड़ना और त्वचा की समस्या बने रहना, ये संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में इस आवश्यक मिनरल की कमी है। जिंक की कमी इम्युनिटी सिस्टम के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।

4 of 5
इम्युनिटी के लिए जिंक की जरूरत - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है जिंक

जिंक की कमी के चलते आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। यह इम्युनिटी सेल फ़ंक्शन और सेल सिग्नलिंग के लिए आवश्यक तत्व है, इसकी कमी से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कमजोर हो सकती है। जिंक की खुराक प्रतिरक्षा कोशिकाओं को उत्तेजित करती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक है। जिन लोगों में जिंक की कमी होती है उनमें बार-बार संक्रमण होने का जोखिम बना रहता है।

आहार के माध्यम से इस मिनरल की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिंक की कमी में क्या खाएं (सांकेतिक) - फोटो : istock
जिंक की पूर्ति करने वाले आहार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन की आदत जिंक की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायक मानी जाती है। इसके लिए मांस, एवोकाडो, अंडे, कद्दू के बीज, ओट्स, पालक, मशरूम और नट्स को आहार का हिस्सा बनाना लाभकारी हो सकता है। इस तरह के आहार से शरीर के लिए दैनिक रूप से आवश्यक जिंक की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें