फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: चाहते हैं चेहरे पर न आएं कभी झुर्रियां? शोधकर्ताओं ने बताया बेहद कारगर तरीका, आप भी पा सकते हैं लाभ

Sat, 01 Jul 2023 06:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
त्वचा को कैसे रखें स्वस्थ और जवां - फोटो : istock
क्या आप भी चाहते हैं कि चेहरे की रौनक हमेशा बरकरार रहे, उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याएं जैसे झुर्रियां, त्वचा में ढीलापन न आए? तो ये खबर आपके लिए है। अध्ययनकर्ताओं ने इसके लिए शोध आधारित एक ऐसे तरीके के बारे में बताया है जो आपको हमेशा जवां बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि अगर आप आहार में विटामिन-सी वाली चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो ये चेहरे की झुर्रियों की समस्या को कम करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है।

विटामिन-सी को पहले के भी कई शोध में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट प्रकृति वाला पाया गया है जिसके स्किन से संबंधित कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह उम्र के साथ होने वाली त्वचा की समस्याओं को कैसे कम करती है, इसको जानने के लिए शोधकर्ताओं को अध्ययन में विशेष परिणाम देखने को मिले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन-सी से त्वचा को लाभ - फोटो : iStock
विटामिन-सी से कम हो सकती हैं झुर्रियां

विटामिन-सी के प्रभावों को जानने के लिए किए गए कुछ चिकित्सीय अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन-सी का सेवन न सिर्फ झुर्रियों में सुधार कर सकती है, साथ ही अगर कम उम्र से ही आपके आहार में इसकी अधिकता है तो उम्र बढ़ने के साथ होने वाली इस दिक्कत से खुद को सुरक्षित भी रखा जा सकता है।

अध्ययन से पता चला है कि कम से कम तीन महीने तक टॉपिकल विटामिन-सी फॉर्मूलेशन के दैनिक उपयोग से चेहरे और गर्दन की त्वचा में समस्याओं और खुरदरी झुर्रियों में काफी सुधार हुआ है, त्वचा की समग्र बनावट में भी इसके लाभ देखे गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन सी त्वचा के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay
सूरज की किरणों से होने वाला नुकसान होता है कम

शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि नियमित रूप से आहार में विटामिन-सी को शामिल किया जाता है, तो इससे त्वचा को जवां बनाए रखने और इससे संबंधित बीमारियों को कम करने में भी लाभ मिल सकती है। सूरज की रोशनी से त्वचा को होने वाली समस्याओं को कम करने में भी इसके लाभ हैं।

ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन के साथ संयोजन में उपयोग किए जाने पर टॉपिकल विटामिन-सी त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में भी मदद करती देखी गई है। नैदानिक अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन-सी को फेरुलिक एसिड और विटामिन-ई के साथ अगर प्रयोग किया जाता है तो इससे लालिमा कम हो सकती है और सूरज की किरणों से होने वाले दीर्घकालिक नुकसान से भी त्वचा को बचाने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
त्वचा की समस्याएं - फोटो : istock
धब्बे-दाग भी होते हैं दूर

शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन-सी, त्वचा के काले धब्बों को भी कम कर सकती है, जो रंगद्रव्य के उत्पादन को अवरुद्ध कर देते हैं। नैदानिक परीक्षणों में पाया गया है कि विटामिन-सी युक्त चीजों को लगाने वाले अधिकांश प्रतिभागियों में काले धब्बों, जलन या दाग के साइड इफेक्ट में सुधार हुआ था।

विटामिन-सी त्वचा को चमकदार बनाए रखने में भी काफी कारगर हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन सी को आहार में करें शामिल - फोटो : Pixabay
सप्लीमेंट्स नहीं, आहार पर दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन-सी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं पर इससे अधिक फायदों के लिए सप्लीमेंट्स की जगह आहार के माध्यम से शरीर को इसकी पूर्ति करें। खाने-पीने की कई चीजों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप नींबू, संतरे,अनानास, आम जैसे फलों को आहार का हिस्सा बना सकते हैं। यदि आपको झुर्रियों और त्वचा की कोई समस्या है तो बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी उपाय को प्रयोग में न लाएं।



----------------
स्रोत और संदर्भ
topical vitamin C important for skin health

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें