Lemon Water Side Effects
- फोटो : AI
क्या होता है शरीर पर इसका असर?
नींबू पानी सीधे तौर पर वेट लॉस करने में मदद करती है, इसका मेडिकल रिपोर्ट्स में कोई प्रमाण नहीं मिलता है। ये आपके कैलोरी इंटेक को थोड़ा कंट्रोल जरूर कर सकती है, जिसे वेट लॉस के लिए जरूरी माना जाता है।
- इस ड्रिंक में कैलोरी बहुत कम होती है, ऐसे में ये आपके दिन की कुल कैलोरी को कंट्रोल करने में मदद जरूर कर सकती है।
- नींबू पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर और खाने से पहले पेट भरा हुआ महसूस कराकर आपको ज्यादा खाने से बचा सकती है।
शहद डालने से बढ़ सकती है कैलोरी
शहद को अक्सर प्राकृतिक और हेल्दी स्वीटनर माना जाता है। हालांकि इसमें कैलोरी की भी मात्रा अधिक हो सकती है। इसलिए अगर वजन कम करना है तो रोज नींबू पानी में ज्यादा शहद डालना उल्टा कैलोरी बढ़ा सकता है। वजन घटाने के लिए नींबू पानी को बिना शहद या बहुत कम मात्रा में शहद लिया जाए तो ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।