फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल सिर्फ हृदय ही नहीं, अल्जाइमर रोग का भी बढ़ा देती है खतरा, जानिए कैसे करें बचाव?

Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोलेस्ट्रॉल की समस्या का जोखिम - फोटो : iStock
रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की स्थिति को स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर समस्या के तौर पर देखते हैं, इससे हृदय रोगों और हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को जीवनशैली और खान-पान पर ध्यान देते हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाओं में फैटी जमाव विकसित होने का खतरा रहता है जिससे धमनियों में पर्याप्त रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। इस समस्या के कारण हृदय को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिल पाता है जिसके कारण दिल का दौरा या स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, जीवनशैली में गड़बड़ी के अलावा आहार पर ध्यान न देने के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है। धूम्रपान और मोटापा जैसी स्थिति भी इसका एक कारण हो सकती है। गंभीर हृदय रोगों के अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण न्यूरोलॉजिलक विकारों का भी जोखिम हो सकता है, जिसको लेकर अध्ययन में शोधकर्ताओं ने अलर्ट किया है।

इस जोखिम को देखते हुए सभी लोगों को कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाले उपाय करने के साथ इसके स्तर पर नजर रखनी चाहिए। आइए जानते हैं कि इस समस्या से किस प्रकार से बचाव किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
न्यरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा - फोटो : pixabay
हाई कोलेस्ट्रॉल और अल्जाइमर रोग का जोखिम

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि मस्तिष्क और रक्त वाहिकाओं पर कोलेस्ट्रॉल के हानिकारक प्रभाव के कारण हृदय रोगों के अलावा अल्जाइमर रोग की भी समस्या का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कोलेस्ट्रॉल, अल्जाइमर रोग को बढ़ावा देने के लिए मस्तिष्क को कैसे नुकसान पहुंचाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिस प्रकार से वैश्विक स्तर पर बड़ी आबादी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है, यह भविष्य में गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। कम उम्र से ही लोगों को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
रोजाना करें व्यायाम - फोटो : Istock
नियमित व्यायाम की बनाएं आदत

व्यायाम की आदत कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकती है। मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हुए गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार मानी जाती है। सप्ताह में पांच बार कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम या सप्ताह में तीन बार 20 मिनट के लिए एरोबिक गतिविधि की आदत बनाने से आपको लाभ मिल सकता है। योग के नियमित अभ्यास के माध्यम से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

4 of 5
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay
धूम्रपान की आदत हानिकारक

धूम्रपान से न केवल फेफड़ों की समस्या बढ़ती है साथ ही अध्ययनों में पाया गया है कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इस आदत को छोड़ने के बाद कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार हो सकता है। धूम्रपान छोड़ने के तीन महीने के भीतर आपके रक्त परिसंचरण और फेफड़ों के कार्य में सुधार होने लगता है। धूम्रपान छोड़कर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से भी रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock
आहार पर ध्यान देना सबसे जरूरी

रेड मीट और हाई फैट वाले डेयरी उत्पादों में पाया जाने वाला संतृप्त वसा, बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकता हैं। संतृप्त वसा की खपत कम करने से लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार आने लगता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लांट बेस्ड डाइट का अधिक सेवन और आहार में ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करते हुए रक्तचाप को कम करने में लाभकारी हो सकती है। आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत आवश्यक है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें